सोनवाडीह खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
महेशमुंडा| गुरुवारको सोनवाडीह खेल मैदान में वन प्रक्षेत्र की ओर से फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर खुरचुट्टा वन प्रक्षेत्र के रेंजर एसके रवि ने किक मार कर फुटबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। जानकारी देते हुए रेंजर एसके रवि ने बताया कि प्रतियोगिता में खुरुचट्टा, गांवा, पारसनाथ, गिरिडीह और डुमरी प्रमंडल के कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें विजेता टीम को फाइनल मैच गिरिडीह के सर्कस मैदान में खेलने का मौका मिलेगा। कहा इस प्रकार के आयोजन से लोगों में वनों की सुरक्षा को लेकर भावना जागृत कराई जाती है। कहा कि वनों की सुरक्षा उन सबों की मुख्य जिम्मेवारी है। कहा कि आज जो दुनाया बर्बादी के कगार पर है, उसके जिम्मेवार कहीं कहीं से हम सब भी हैं। लोगों ने इस बात को गंभारता से लेना छोड़ दिया है। जंगल है तो ही जीवन है। मौके पर रामानंद सिंह, रेफरी शमसुल हक,, योगेन्द्र शर्मा, रमेश किस्कू, जितेन्द्र सिंह, नागेसर ंिसंह, अंजनी अम्बष्ट आदि समेत कई अन्य लोग उपस्थित