- Hindi News
- National
- महिला स्वयं सहायता की राशन दुकान में बड़े पैमाने पर वितरण में गड़बड़ी का आरोप
महिला स्वयं सहायता की राशन दुकान में बड़े पैमाने पर वितरण में गड़बड़ी का आरोप
आपूर्तिकार्यालय से अनाज उठाकर लाभुकों के बीच सही तरीके से वितरण नहीं करने वाले राशन डीलर के खिलाफ लाभुकों ने दुकान पर जमकर हंगामा किया। गिरिडीह सदर प्रखंड के गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बंदरकुप्पी गांव के कोतवालडीह टोला स्थित महिला स्वयं सहायता मां जगदंबा समूह द्वारा संचालित राशन दुकान में अनाज वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की बात कही जा रही है। इससे पहले टोले के लाभुकों में सगीर अंसारी, ढीलो साव, सीमा देवी, डेगलाल साव, कुंती देवी, हीरा लाल साव, इदरीश मिंया, बिंदु देवी समेत अन्य लोगों ने समूह के संचालक रेखा रानी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनाज का उठाव किए जाने पर समूह की संचालिका किसी महीने में चावल कम देती है तो किसी महीने केरोसिन तेल के वितरण में गड़बड़ी करती है। हंगामा के दौरान लाभुकों ने कहा कि संचालक जानबूझ कर राशन वितरण में विलंब करती है। इधर समूह के संचालक रेखा रानी ने लाभुकों के लगे आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि आपूर्ति कार्यालय से जिस माह समूह को अनाज और केरोसिन मुहैया कराया जाता है उसी माह में वितरण करने के बाद लाभुकों के राशन कार्ड में अनाज और केरोसिन तेल वितरण की मात्रा और माह चढ़ाया जाता है। इधर इस शिकायत की जांच करने पहुंची कार्यपालक दंडाधिकारी सुकेसिनी केरकेट्टा ने बताया कि संचालिका लाभुकों के राशन कार्ड में गलत माह दर्ज कर रही है। हालांकि दंडाधिकारी ने अनाज वितरण में गड़बड़ी के आरोपों को मानने से इंकार कर दी। वहीं गोदाम को देखने के बाद पता चला कि वहां अनाज भरा पड़ा है।
बंदरकुप्पी में राशन डीलर के खिलाफ लोगों ने किया हंगामा