पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाह, राजनाथ िसंह, स्मृति, शहनवाज शिवराज करेंगे सभा

शाह, राजनाथ िसंह, स्मृति, शहनवाज शिवराज करेंगे सभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को झंडा मैदान में भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के पक्ष में चुनावी सभा को दिन 11 बजे संबोधित करेंगे। बेंगाबाद के सर्कस मैदान में भाजपा प्रत्याशी प्रो जयप्रकाश वर्मा के पक्ष में मतदाताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के कई राष्ट्रीय नेताओं का कार्यक्रम बुधवार को तय किया गया है। मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान जमुआ विस के जलखरियोडीह मैदान, देवरी में 11:40 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, डुमरी विस क्षेत्र के हरलाडीह फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इनके साथ सुदेश महतो भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन डुमरी विस क्षेत्र के सुरही मैदान और लक्ष्मण टुंडा में सभा करेंगे। चुनाव प्रचार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 2:55 बजे डुमरी में सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही राजनाथ सिंह बगोदर विस क्षेत्र के बगोदर मैदान और जमुआ विस क्षेत्र के नवडीहा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी सरिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय मीडिया प्रभारी सुखदेव प्रसाद साहु ने संयुक्त रूप से दी।