यह राज्य की अस्मिता की लड़ाई है : हेमंत
भाजपाझारखंड के आंदोलनकारियों को गाली दे रही है। इसे झारखंडवासी कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह चुनाव झारखंड के अस्मिता की लड़ाई है। उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को डुमरी प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित उत्तराखंड क्षेत्र के खुदीसार में डुमरी विधान सभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि झामुमो को छोड़कर किसी अन्य पार्टी ने अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस बार हम सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावों में हमें भारी समर्थन मिल रहा हैं। हमने सत्ता की राजनीति का अभियान छेड़ा है। यह पहला कदम है। इस चुनाव में हम दूसरे दलों से सत्ता छिन कर पार्टी की झोली में डालेंगे। बारह वर्षों के शासन में भाजपा ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और कुशासन की ओर ढकेल दिया। चौदह माह के मेरे शासन काल में कुछ काम हुआ। पहली बार लगा कि प्रदेश एक कदम आगे बढ़ा है। भाजपा झूठी पार्टी है, सपनों का सौदागर है। भाजपा प्रदेश को व्यापारियों के हाथों में बेचने की तैयारी कर ली है। प्रदेश का कोयला अब अदानी और अंबानी बेचेगें। उन्होंने कहा कि झामुमो की पूर्ण बहुमत वाली सरकार आयी तो बच्चे बच्चियों के उच्च शिक्षा का खर्च भी सरकार ही उठाएगी।
विकास के नाम पर ठगने का होता रहा काम
श्रीहेमंत ने कहा कि उसके पहले के सभी विधायकों ने इस क्षेत्र की जनता को विकास के नाम पर ठगने का काम किया है। हमने क्षेत्र का विकास किया है इसलिए हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे है। डुमरी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार एक रिजेक्ट उम्मीदवार है। उसमें सोचने की शक्ति खत्म हो गया है। सभा को जिप सदस्य भोला सिंह आिद मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हेमंत सोरेन।