पारा शिक्षकों ने की रैली पर चर्चा
पारा शिक्षकों ने की रैली पर चर्चा
पारसनाथ. झारखण्डप्रदेश पारा शिक्षक संघ डुमरी इकाई की बैठक शुक्रवार को इसरी स्थित मथुरासिनी भवन मे हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष डीलचंद महतो ने की। बैठक में संघ द्वारा आहूत 15 सितंबर को काला बिल्ला लगा कर शिक्षण कार्य करने, 18 सितंबर को कलमबंद हड़ताल करने, 20 सितंबर को प्रखंड मे मोटरसाइकिल जुलूस निकालने तथा 27 सितंबर को जिला स्तर पर मोटरसाइकिल रैली पर चर्चा की गई तथा आंदोलन के विभिन्न चरणों को अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर सफल बनाने का निर्णय लिया गया।