सड़क हादसे में बची जान
डुमरी | डुमरीथाना क्षेत्र के घुजाडीह में सोमवार की सुबह एक कन्टेनर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। घायलों को डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दया गया है। बताया जाता है कि एच आर 55 एच 5204 नंबर का कन्टेनर उत्तराखंड से टेम्पो लादकर कोलकाता जा रहा था। इसी दौरान घुजाडीह के समीप अनियंत्रित होकर कन्टेनर सड़क में बने डिभाइडर से टकरा गया। इस घटना में चालक छपरा निवासी कृष्णा साव ओर खलासी रवि गुप्ता घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।