पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्च तक ऑनलाइन हो जाएंगे जिले के थाने

मार्च तक ऑनलाइन हो जाएंगे जिले के थाने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पायलटप्रोजेक्ट के तहत गिरिडीह जिले के सभी थाने मार्च तक ऑनलाईन जाएंगे। जिसमें पांच थाने मार्च के पहले सप्ताह में ही ऑनलाईन हो जाएगा। जिसमें माउस क्लिक के साथ सारा अपडेट सामने होगा। चंद मिनट में लोगों को तमाम वादों की अद्यतन जानकारी मिलेगी।

लिहाजा इस कार्य को जोर-शोर से किया जा रहा है। ऑनर्लाइन की प्रकिया अन्य थानों में भी तेजी से चल रही है। हालांकि राज्य पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए गिरिडीह जिला पुलिस मुख्यालय को एक साल का वक्त दिया था। लेकिन तकनीकि अड़चनों के कारण ऐसा नहीं हो पाया। पुलिस विभाग के अनुसार मार्च 2015 तक इस योजना को पूरा कर लेना है। इसे लेकर पुलिस महकमा में भारी उत्साह है। क्योंकि इसमें आम-आवाम के साथ पुलिस विभाग को भी भारी फायदा होगा। ऑनलाईन हो जाने से पुलिस पदाधिकारियों को किसी अपराधिक घटना के बाद अपराध में शामिल अपराधियों के इतिहास को खंगालने में चंद मिनट का वक्त लगेगा। इससे न्यायालय से संबंधित कार्यवाहियों को भी गति मिल सकने की उम्मीद से इनकार नहीं किया जा सकता है। योजना के तहत जिले के जिन पांच थानों को प्रथम चरण में ऑनलाईन करना है वहंा युद्ध स्तर पर कार्य की जा रही है। उसमें नगर थाना, डुमरी, धनवार, बगोदर और बेंगाबाद शामिल है।

प्रोजेक्ट में क्या है खास

प्रोजेक्टके तहत थानों को ऑनलाईन करने से जहां आम लोग अपने एफआईआर भी ऑनलाईन कर सकेंगे। वहीं अपने केस की प्रगति रिपोर्ट भी बस एक क्लिक में देख सकेगें। साथ ही राज्य के हर जिले हर थानों के अपराधियों का इतिहास भी अपडेट रहेगा। राज्य के थानों की पुलिस को किसी अपराधी का बैकग्रांउड जानने में परेशानी नहीं होगी।

बीएसएनएल के अलावा अन्य नेटवर्क का भी सहयोग

योजनापूर्ण होने में देरी को लेकर काम कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मानना है कि गिरिडीह में बीएसएनएल की बदतर िस्थति के कारण ऑनलाईन करने में परेशानी हो रही है। शहरी क्षेत्र में जब बीएसएनएल की िस्थती खराब है तो जिले के नक्सल और अन्य थानों में नेटवर्क कनेक्टीविटी का अनुमान लगाया जा सकता है। प्रयास है कि बीएसएनएल के अलावे अन्य नेटवर्क भी थानों को मिले।

तेजी से चल रहा काम : डीएसपी

^जिलेके पांच थानों को मार्च के पहले सप्ताह तक ऑनलाईन कर लिया जाएगा। ऑनलाईन करने की प्रकिया काफी तेजी से चल रही है। अन्य थानों का भी कार्य मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुलिस को भी कार्य करने में सुविधआ होगी। \\\'\\\' शंभूसिंह, नोडलपदाधिकारी सह डीएसपी गिरिडीह

{ माउस क्लिक करते ही मिल जाएगा सारा अपडेट

{ पहले चरण में नगर, डुमरी, धनवार, बगोदर बेंगाबाद थाना, चंद मिनट में लोगों को मिलेगी वादों की अद्यतन रिपोर्ट

{ अपराधियों के इतिहास खंगालने में पुलिस को नहीं करनी होगी माथापच्ची