पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के तमाम प्रखंडों में हुआ प्रदर्शन और विरोध

जिले के तमाम प्रखंडों में हुआ प्रदर्शन और विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के तमाम प्रखंडों में हुआ प्रदर्शन और विरोध

भास्करन्यूज|डुमरी

केन्द्रसरकार की भूमि अधिग्रहण अध्यादेश खत्म करने और स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर झामुमो की डुमरी प्रखंड कमेटी को प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो ने किया। पार्टी के गिरिडीह जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ताह इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभा को जिप सदस्य भोला सिंह, मेघलाल महतो, राजकुमार पाण्डेय, मनोज सिंहा, डालोराम महतो, कैलाश चौधरी, अमित सिन्हा, खुर्शीद अंसारी, समसुद्दीन अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन महतो तथा संचालन डेगनारायण महतो ने किया। सभा समाप्त होने के बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने डुमरी बीडीओ मनोज कुमार को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व डुमरी डाकबंगला से झामुमो कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस क्षेत्र भ्रमण करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा और सभा में बदल गया। मौके पर अजित माथुर, जयकुमार मेहता, राजकुमार महतो, संजय मेहता आदि मौजूद थे।

डुमरी में प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता।

भूमि अधिग्रहण बना काला कानून

पीरटांड | निर्धारितकार्यक्रम के तहत पीरटांड प्रखंड मुख्यालय में झामुमो की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसमें भूमि अधिग्रहण को काला कानून बताया गया। स्थानीय नीति नहीं तो कोई नियुक्ति नही की बात कही। इसे लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

स्थानीयता परिभाषित कर बहाली हो : निजामुद्दीन

तिसरी | जेएमएमके प्रखंड अध्यक्ष रिंकू वर्णवाल की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय तिसरी के प्रांगण में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बतौर मुख्यअतिथि पुर्व विधायक मो निजामउद्विन अंसारी मौजुद थे। उन्होंने तिसरी बीडीओ मो कयूम अंसारी को 7 सुत्री मांग पत्र महामहिम राज्यपाल झारखंड सरकार के नाम का सौंपा।

बिरनी में बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

बिरनी| बिरनीप्रखण्ड मुख्यालय में सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर झामुमो द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हुसैन अंसारी ने किया जबकि मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीजवी अंसारी, मंजुर अंसारी, मंगर यादव, प्रमोद सिंह के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे। बिरनी बीडीओ को इसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया।

झामुमो ने कहा नहीं चलने देंगे भू अधिग्रहण विधेयक