सदस्यता को ले भाजयुमो की बैठक
डुमरी | भारतीयजनता युवा मोर्चा डुमरी प्रखंड कमिटि की बैठक सोमवार को डुमरी डाकबंगला में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव तथा संचालन महामंत्री सुनील महतो ने किया। बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह प्रखंड सदस्यता प्रभारी पिंटू कुमार और मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए बताया गया कि डुमरी प्रखंड में पन्द्रह हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में नये लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा पुराने लोगों को भी सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अमिताभ जायसवाल, लालमोहन आदि मौजूद थे।