पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चेकिंग में धराया पशु तस्करी का ट्रक

वाहन चेकिंग में धराया पशु तस्करी का ट्रक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी अनुमंडलाधिकारी पवन कुमार मंडल के नेतृत्व में बीती रात निमियाघाट के समीप जीटी रोड पर पशु तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पशुओं से लदे तीन वाहनों को पकड़ा गया। दो वाहनों को कागजातों की जांच के बाद छोड़ दिया गया। जबकि एक वाहन को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार का लिया गया है। उसमें लदे पशुओं की देखरेख के लिए एसपीसीए इंसपेक्टर को सौंप दिया गया है। इस चेकिंग अभियान मे डुमरी अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल देव तथा निमियाघाट पुलिस शामिल थी। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात जीटी रोड से हो रहे पशु तस्करी के खिलाफ निमियाघाट थाना के समीप चलाए गये चेकिंग अभियान में अभियान दल द्वारा बकरों से लदा जे एच 11 के 6189 बोलेरो पिक अप भान बीआर 02एम 9108 टाटा 407 वाहन तथा गाय और बैल से लदा बीआर 02 क्यू 6348 वाहन को पकड़ा गया। बताते हैं कि बकरों से लदे दोनों ट्रकों को कागजातों की जांच के बाद छोड़ दिया गया। वहीं नियमों के खिलाफ इसे ले जाने के कारण गाय बैल लदा वाहन को पशुओं के साथ जब्त कर लिया गया। कार्यपालक दंडाधिकारी श्री देव के लिखित शिकायत पर निमियाघाट थाना में पशु क्रूरता अधिनियम, परिवहन अधिनियम और पशु तस्करी की घारा लगाते हुए वाहन मालिक और वाहन चालक को नामजद बनाते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन से बरामद दस गाय और बैलों को एसपी सीए इंसपेक्टर को देखरेख के लिए सौंप दिया गया है।