शांति समिति की बैठक आयोजित
फतेहपुर|थाना परिसरमें दुर्गापूजा तथा बकरीद को लेकर उप मुखिया पारुल देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस वर्ष हिन्दू मुस्लिम दोनों का पर्व एक साथ होने जा रहा है। इसलिए दोनों समुदाय आपसी तालमेल, भाईचारे को बरकरार रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाए। मौके पर बदरी मंडल, लाल बहादुर मंडल, उमानाथ कोल, बड़े मियां, युनुस मियां सहित अन्य उपस्थित थे।