पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवघर में भुजाली से वार कर भागवत पांडेय की हत्या की

देवघर में भुजाली से वार कर भागवत पांडेय की हत्या की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसीडीहथाना क्षेत्र के रोहिणी में बीती रात भागवत पांडेय (47) की भुजाली से वार कर हत्या कर दी गई और लाश को गांव स्थिति तालाब के समीप खेत में फेंक दिया। इस संबंध में आरोपी की तो शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि भागवत पांडेय मंगलवार की करीब 10 बजे घर से निकला था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। लेकिन अहले सुबह लाश देखने के बाद हो हल्ला हुआ और पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के पीछे जमीन-जायदाद का मामला सामने रहे है। जबकि एक अन्य मामलों को जोड़कर भी पुलिस देख रही है। जिसमें एक महिला को लेकर भागवत पांडेय काफी दिनों तक फरार रहा था। पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने काफी दर्दनाक ढंग से इस घटना को अंजाम दिया है। जिसमें पहले भागवत की पिटाई की गई, फिर भुजाली से शरीर के कई स्थानों पर वार किया और भुजाली पेट में ही डाले छोड़ फरार हो गए।

सड़कदुर्घटना में जैप जवान की मौत : दुमका|दुमकाजिलेके मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर रानीघाघर गांव में मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में जैप जवान हेमलाल मुर्मू (32) की मौत की घटना स्थल पर हो गयी। मृतक जवान पालोजोरी थाना क्षेत्र के भुरकुंडी गांव का रहने वाला बताया जाता है। हेमलाल अपनी मोटरसाइकिल से मामा-मामी को पहुंचाने मसलिया के बाजारमारा गांव गया था। वहां से अपने ससुराल हथियापाथर रहा था। रात हो जाने के कारण रानीघाघर गांव के समीप निर्माणाधीन पुल पर बने डायवर्सन के समीप संतुलन बिगड़ जाने के वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।