पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओल की खेती का निरीक्षण किया

ओल की खेती का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर | फतेहपुरप्रखंड अंतर्गत खिजुरिया गांव सोमवार को ओल की खेती का निरीक्षण करने संबंधित बीटीएम किसान मित्र के साथ पहुंचे। किसान फुरकान अंसारी को आत्मा जामताड़ा की ओर से अनुदानित दर पर ओल का बीज दिया गया था। उक्त किसान ने कृषि अनुसंधान केंद्र पलांडू रांची से पांच दिवसीय ओल खेती का प्रशिक्षण भी लिया था। फतेहपुर प्रखंड में श्रीविधि से ओल की खेती पहली बार किसान फुरकान ने किया। बताया की दो फुट का गहरा गड्‌ढा पांच फीट की दूरी बना कर खोदना है। उसमें गोबर और सड़ा हुआ बिचाली के साथ ओल का बीज डाला गया। उन्हें एक एकड़ में ओल लगाने के लिए आत्मा की ओर से 01 क्विंटल बीज अनुदान पर दिया गया था। अगर मौसम ने साथ दिया तो साल भर में करीब 40 हजार रुपए का मुनाफा होगा।