टाइटेनिक जहाज पर विराजेंगी मां दुर्गा
मिहिजाम | चित्तरंजनके फतेहपुर दुर्गापूजा कमेटी इस वर्ष अपना 63वां पूजनोत्सव मना रही है। पूजा की तैयारी को कमेटी जोर शोर से कर रही है। लेकिन कमेटी के लोगों को लगातार हो रही बारिश के कारण सजावट में विघ्न होने की चिंता सता रही है। सचिव अमित कुमार ने बताया कि बारिश का असर कम रहने से महापंचमी तक पंडाल को अंतिम रूप दिया जा सकेगा और प्रतिमा भी स्थापित किया जा सकेगा। लेकिन बारिश ने अपना कहर बरपाया तो और अधिक समय लग सकता है। वैसे इस बार देवी को टाइटेनिक पानी के विशालकाय जहाज में बैठाने की तैयारी चल रही है। पूरी तैयारी के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपए का बजट रखा गया है। मंडप के भतीर पाटकाठी से बनाई गइ नक्कासी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। प्रतिमा की सजावट भी भव्य तरीके से की जा रही है।