पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीप को सफल बनाने को रैली

स्वीप को सफल बनाने को रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सघनमतदाता जागरूकता (स्वीप) अभियान को लेकर गत रविवार को फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पालाजोड़ी, धसनियां, बिंदापाथर पंचायतों स्थित सभी उच्च विद्यालयों, मध्य विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों से मतदाता जागरूकता रैली निकाल गांव, टोले के लोगों को मतदान के दिन 20 दिसंबर को सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक संबंधित बूथों पर पहुंच कर मतदान करने की अपील की गई। चापुड़िया उच्च विद्यालय से निकली रैली का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक नंदलाल सोरेन, किशोर चौधरी, जानुमडीह उमवि के ब्रजनंदन मिश्रा, सेविका मोनिका भारती, सहिया साथी पद्मा देवी समेत सभी विद्यालयों के छात्रों के अलावा शिक्षकों प्राय: अनुबंध कर्मियों की उपस्थिति रही। वहीं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुमदुमी से निकली रैली में स्वयंसेवी संस्थान के अध्यक्ष सुनील हेम्ब्रम, सचिव आनंद राज समेत संस्था ककार्यकर्ताओं ने गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं को मत डालने की बात कही। रैली में मुखिया हितलाल मरांडी, सुशीला मुर्मू, प्रमिला किस्कू, सुनील समेत पंचायत सचिव कमल किशोर राय, कृष्णा महतो, कमल मरांडी, सर्व रंजन महतो आिद शामिल हुए।