पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षु आरपीएफ जवानों का मार्च

प्रशिक्षु आरपीएफ जवानों का मार्च

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तरंजन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरपीएफ के 150 रंगरूटों ने कंधे पर हथियार लेकर 24 किलोमीटर तक फ्लैग मार्च किया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे मार्च एडब्ल्यू लाइन से शुरू होकर अस्पताल मोड़, हिलटाॅप, 2 नंबर गेट होते हुए मिहिजाम हिलरोड, चित्तरंजन स्टेशन चौक से एक नंबर गेट होते हुए नार्थ, सिमजोरी फतेहपुर होकर वापस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचा। 1 नवंबर 2014 से ट्रेनिंग शुरू हुई है, जो सात माह तक चलेगी। इस दौरान जवानों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। मार्च आरपीएफ कमांडेंट आरके सिंह के निर्देश पर कराया गया।

मार्च के दौरान आरपीएफ के जवान अधिकारी एंबुलेंस मिहिजाम चिततरंजन की पुलिस टीम भी जवानों का स्काॅट कर रही थी। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार टुड, आरपी सिंह, पायलट मुक्ति प्रकाश ठाकुर गौतम मुखर्जी उपस्थित थे।

फ्लैग मार्च करते प्रशिक्षु जवान।