स्वास्थ्य उपकेंद्र अंगूठिया बंद मिला
फतेहपुर | प्रखंडके स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का नजारा देखने को मिल रही है। गुरूवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र अंगूठिया बंद पाया गया। जबकि उपायुक्त जामताड़ा द्वारा कुछ दिन पूर्व ही उक्त केंद्र का निरीक्षण किया गया था। उस वक्त भी केंद्र बंद पाया गया था। उप केंद्र में प्रसव के साथ ओपीडी की 24 घंटे व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। एएनपी के मोबाइल पर संपर्क करने पर बताया गया कि केंद्र में एक ही एएनएम पदस्थापित है और वो ट्रेनिंग में है। ग्रामीण रितुपति पंडित, अनूप यादव, श्रीनाथ यादव, ने बताया की केंद्र बहुत दिनों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार जनता को हर सुविधा मुहैया कराने के लिया रुपए पानी कि तरह बहा रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है।