पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह माह बाद भी किताब नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रमुख

छह माह बाद भी किताब नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रमुख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर|प्रखंड प्रमुखअरविंद मुर्मू एवं बानरनाचा पंचायत के मुखिया आशुतोष सोरेन ने क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा किया। प्रमुख ने बताया कि बड़ी दुःख की बात है कि सत्र के छह महीना बीत जाने पर भी किसी भी विद्यालय में किताबें नहीं आयी है। इससे बड़ा दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है। मालूम हो सभी सरकारी स्कूलों में गांव देहात के गरीब बच्चें पढ़ने आते हैं। अगर इस तरह का रवैया रहा तो गांव देहात का बच्चा कैसे आगे बढ़ पाएगा। झारखंड के विद्यालयों के लिए अन्य प्रदेश के प्रेसों से किताब आता है। क्या ऐसा कोई प्रेस झारखंड में नहीं है जो यहां के बच्चों के लिए किताबों की छपाई कर सके और समय पर विद्यालयों को किताब मुहैया कराए। सरकार की गलत नीति से राज्य में शिक्षा का स्तर गिर रहा है जो चिंता का विषय है।