किसान मोर्चा ने की बैठक
प्रखंडके सांगाजोड़ी निवासी कामेश मंडल की अध्यक्षता में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। साथ हीं कहा गया कि आज के समय में पार्टी प्रतिनिधि सक्रिय कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को झूठे कानूनी दांवपेंच में बेवजह फंसाया जा रहा है। निर्णय लिया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे प्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदेश कार्यालय में भख हड़ताल किया जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री संदीप रक्षित, उत्तम दास, उज्जवल यादव, कृष्ण गोपाल महतो, आनंद महतो, गोपाल महतो, प्रधान हेम्ब्रम, राजू मित्र उपस्थित थे।
बैठक में भाजपा नेता।