प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
फतेहपुर| फतेहपुरप्रखंड मुख्यालय में मनरेगा आॅपरेशन गाइड लाइन का एक दिवसीय प्रशिक्षण सभी मनरेगा कर्मियों को दिया गया। बीडियो जीतेंद्र कुमार यादव, बीपीओ पवन कुमार राम, राजकिशोर झा, मेजानुल हक आदि ने मनरेगा सामाजिक अंकेक्षण के बारे में बारी-बारी से बताया। ग्राम सभा की ओर से योजना चयन, जॉबकार्ड रजिस्ट्रेशन, जॉब कार्ड डिमांड, मस्टर रौल, इसके साथ मेठ, राजमिस्त्री की मजदूरी में बढ़ोत्तरी, इंदिरा आवास का मेंडेज मनरेगा से दिए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक मेठ आदि उपस्थित थे।