छात्रों को दी गई कृमिनाशक दवा
प्रखंडक्षेत्र के विभिन्न विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को भोजन के बाद कृमिनाशक गोली खिलाया गया। इसके साथ शिक्षक एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बच्चों को कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। बच्चों को नाखून साफ और छोटा रखने, खुले में शौच करने, भोजन से पहले हाथ साबुन से धोने की जानकारी दी गई।