महीनों से खराब पड़ा है चापाकल
फतेहपुर|जामजोरी पंचायतअंतर्गत माधोपुर गांव में चापाकल विगत कई महीना से खराब पड़ा हुआ है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण निताई महतो, मोहन यादव, सिमंत मिर्धा सहित अन्य ने कहा कि मुखिया को इस संबंध में जानकारी दिया गया है। परंतु उनका ध्यान इस और नहीं पड़ता है।