फतेहपुर|पुराने थानाके पीछे स्थित सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क के जर्जर होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो जाता है। इस संबंध में झामुको नेता राजेश मंडल ने बताया कि यह सड़क बनना काफी जरूरी है।