पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टर उखाड़ने में बीत रहे पुलिस के दिन

पोस्टर उखाड़ने में बीत रहे पुलिस के दिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| माओवादियोंने पार्टी के चल रहे स्थापना पखवाड़ा के मौके पर जगन्नाथपुर एनएच 33 के समीप मंगलवार की रात बैनर और पोस्टर लगाए। पुलिस की तमाम चौकसी के बाद भी माओवादी लगातार पोस्टर चिपका रहे हैं। दूसरी ओर पुलिस सारा काम धाम छोड़कर केवल माओवादियों के पोस्टर उखाड़ने तथा उसके साथ सामूहिक फोटो खिंचवाने में व्यस्त है। बैनर और पोस्टर लगाने की सूचना मिलते ही गालूडीह और घाटशिला पुलिस मौके पर पहुंची और नक्सलियों द्वारा लगाए गए बैनर और पोस्टर को हटाया। बैनर में लिखा हुआ है सीपीआई माओवादी की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर ग्रीनहंट ऑपरेशन को ध्वस्त करने की शपथ लें।