मौसमी खेती का मिला प्रशिक्षण
गालूडीह| दारीसाईकृषि विज्ञान केन्द्र में तीन दिवसीय सुअर पालन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन क्षेत्र के 17 किसानों को सुअर पालन का प्रशिक्षण दिया गया डॉ. आरएन मिश्रा ने सभी को प्रशिक्षण दिया दूसरी ओर केन्द्र में कारमेल विद्यालय चक्रधरपुर के द्वारा किसानों को मौसमी खेती करने का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर दिया गया। इसमें क्षेत्र के 24 किसानों ने हिस्सा लिया। धान, गेहूं, दलहन और सब्जी की खेती का गुर किसानों को सिखाया जा रहा है डा. आरती वीणा एक्का और डा. भूषण प्रसाद प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे