पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महामृत्युंजय के मंत्र का किया जाप

महामृत्युंजय के मंत्र का किया जाप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| गालूडीहआंचलिक मैदान में श्रीश्री रविशंकर द्वारा संचालित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से बुधवार को युवा नेतृत्व प्रशिक्षण, महामृत्युंजय यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग के राज्य समन्वयक मोहनलाल बनर्जी और विशिष्‍ट अतिथि के रूप में रंकिणी मंदिर के पुजारी विनय दास बाबाजी उपस्थित थे। गालूडीह स्थित वीणापानी ज्ञानोदय विद्यालय में नर्सरी का छात्र शुभोजित महतो पिछले वर्ष आज ही के दिन विद्यालय के समीप कुएं से उसका शव बरामद किया गया था। उसके पिता कुंवर महतो जो आर्ट आॅफ लिविंग से जुड़े थे। उस वक्त उन्हाेंने मन्नत मांगी थी कि अगर दोबारा मुझे पुत्र के रूप सुशोभित प्राप्त होता है तो मैं महामृत्युंजय यज्ञ करूंगा। पिछले महीने उन्हें पुत्र की प्राप्ति हुई है। इस कारण उनके द्वारा गालूडीह आंचलिक मैदान में प्रशिक्षण शिविर, महामृत्युंजय यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया। मौके पर पूर्णचंद्र, किरण साथी, आनंद, रोहित, श्रवण, गणेश आदि उपस्थित थे।