पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महुलिया हिन्दी मवि में मिड डे मील बंद

महुलिया हिन्दी मवि में मिड डे मील बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| महुलियाहिन्दी मध्य विद्यालय में 30 नवंबर से मध्याह्न भोजन बंद है। जिसके कारण बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में कुल बच्चों संख्या 297 है। विद्यालय में चावल है। लेकिन अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए पैसा नहीं है। जिसके कारण मध्याह्न भोजन बंद है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद गिरि ने बताया कि बाजार में पहले से ही 32 हजार रुपए उधार हो चुके हैं। इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित रूप से दी गई है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसकी सूचना मिलते ही उपमुखिया सुभाष अग्रवाल ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से भेंट कर जल्द से जल्द मध्याह्न भोजन शुरू करने की मांग की है।