- Hindi News
- बाहर के ट्रैक्टरों का क्षेत्र में प्रवेश बंद
बाहर के ट्रैक्टरों का क्षेत्र में प्रवेश बंद
गालूडीह| गालूडीहबराज डैम में अजीत महतो की अध्यक्षता में ट्रैक्टर एसोसिएशन संघ की बैठक हुई। बैठक में 7 पंचायतों के कुल 60 ट्रैक्टर मालिकों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति ने निर्णय लिया गया कि पंचायत के ट्रैक्टर को छोड़ कर बाहर से किसी भी अन्य वाहन को क्षेत्र में घुसने नहीं दिया जाएगा। काम नहीं रहने के कारण हम लोग बेरोजगार बैठे हुए हैं। क्षेत्र में बाहर से ट्रैक्टर आकर यहां पैसा कमा रहे हैं। ऐसा अब नहीं चलेगा। मौके पर रसराज भगत, अशोक महतो, सृष्टिधर महतो, राजन महतो, बादल गिरि, सुबोध, धनंजय महतो, दीपक सीट, मनसा राम उपस्थित थे।