अवैध शराब बेचने का आरोपी गया जेल
घाटशिला |अवैध विदेशीशराब बेचने के आरोप में मानगो आजाद बस्ती निवासी रेयाजुर रहमान को शुक्रवार को गालूडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी हो कि रहमान के खिलाफ गालूडीह थाना में कांड संख्या 14/14 में भादवि कि धारा 272, 290 और 27(ए) के तहत 26 नवंबर 2014 को मामला दर्ज किया गया था। इसके पहले रेयाजुर रहमान ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत विजय सिंह के यहां जमानत अर्जी दाखिल की थी। जिसमें प्रधान न्यायाधीश ने जमानत नामंजूर कर दी थी। उसके बाद गालूडीह पुलिस ने रेयाजुर रहमान गालूडीह क्षेत्र के दारीसाई के समीप स्थित गंगा लाइन होटल के पास से शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया