बाल पत्रकार बनाने की मिली ट्रेनिंग
गालूडीह| गालूडीहसीआरसी भवन प्रांगण में यूनिसेफ के द्वारा बाल पत्रकार के संबंध में जानकारी प्राप्त करने घाटशिला, मुसाबनी और धालभूमगढ़ के उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के 30 शिक्षक जुटे थे। उपस्थित सभी शिक्षकों को बाल पत्रकार के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं उन्हें बाल अधिकार अधिनियम आदि की भी जानकारी दी गई प्रशिक्षण देने वालों में तरुण कुमार, अरुप कुमार महतो, प्रभा जायसवाल आदि मुख्य थे।