राशन की कालाबाजारी का उठा मुद्दा
गालूडीह| जोड़िसापंचायत भवन में जोड़िसा पंचायत की मुखिया दीपाली सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जनवितरण प्रणाली के मनमाने रैवेये को लेकर विशेष चर्चा की गई। सभी का कहना है कि इनकी मनमानी नहीं चलेगी समय पर लोगों को राशन, तेल आदि उपलब्ध कराना होगा सरकार द्वारा दी जा रही सामग्री को सही मात्रा में देना होगा। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत के विकास को लेकर भी चर्चा की गई मौके पर राखो हरि महतो, खुदीराम महतो, महावीर महतो, खुरमल टुडू के अलावे शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।