पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंड में भी हो रहा पेयजल संकट

ठंड में भी हो रहा पेयजल संकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठंड में भी हो रहा पेयजल संकट

गालूडीह| गालूडीहके लोगों को जाड़े के मौसम में भी पेयजल संकट से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। गालूडीह जलापूर्ति योजना से हर क्षेत्र के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे अधिकांश आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि टेम्पो से पानी मंगाना पड़ रहा है। इससे लोगों कोे अतिरिक्त राशि का भुगतान करना पड़ रहा है। यही कारण है कि जिन उपभोक्ताओं को पानी नहीं मिल पाता है वे कनेक्शन कटाने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि जब पानी ही नहीं मिलता तो पानी का बिल भुगतान क्यों करें। इधर जलापूर्ति कमेटी वाटसन के सदस्यों का कहना है कि ऊंचाई वाले स्थान पर जलापूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पाती है। जब तक टंकी नहीं बन जाती तब तक इस तरह की समस्या का समाधान संभव नहीं है। मोटर से पानी खींचकर घरों को सप्लाई किया जाता है। निचले हिस्से वाले लोगों को पानी मिलता है। कई लोग मोटर से पानी खींच लेते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए कई बार प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली।