संदिग्ध युवती को किया थाने के हवाले
गालूडीह| गालूडीहथाना अंतर्गत उल्दा स्लैग डंपिंग स्थल पर सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे एक 17 वर्षीय युवती को अकेले घूमते देख वहां कार्य कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत गालूडीह पुलिस को दी। गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त युवती को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ के क्रम में युवती ने बताया कि वह बोकारो के बालूडीह गांव की रहने वाली हंै। काम की तलाश में यहां आई हूं। प्रशासन ने इसकी जानकारी बाल कल्याण संस्था को दी। बाल कल्याण संस्था के आदेशानुसार उक्त युवती को सुरक्षा की दृष्टि से कस्तूरबा बालिका विद्यालय में रखा गया है।