गालूडीह में महामृत्युंजय यज्ञ कल
गालूडीह| गालूडीहआंचलिक मैदान में श्रीश्री रविशंकर द्वारा संचालित आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की आेर से आगामी 10 दिसंबर को युवा नेतृत्व प्रशिक्षण, महामृत्युंजय यज्ञ और सत्संग का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आर्ट ऑफ लिविंग के राज्य समन्वयक मोहन लाल बनर्जी और विशिष्ठ अतिथि के रूप में रंकिणी मंदिर के पुजारी विनय दास बाबाजी उपस्थित रहेंगे।