बनाए जाएंगे स्कूलों के खराब चापाकल
गालूडीह| महुलियाबांग्ला मध्य विद्यालय में सोमवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मुरारी प्रसाद साही ही अध्यक्षता में हुई। गुरुगोष्ठी में घाटशिला प्रखंड के प्राथमिक मध्य विद्यालय के 150 शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई, चल रहे प्रयास कार्यक्रम की समीक्षा, विद्यालयों में खराब पड़े चापाकलों को बनाने पर विचार-विमर्श, शिशु पंजी का वितरण शिक्षकों के बीच किया गया। मौके पर गौतम राणा, साजिद अहमद, संजीव दत्त, शिक्षकों में सत्यनारायण, माझी भगत, तपन कुमार सीट, नवदीप करण, सुधीर आचार्य, सुनील सिंह, माया गोप आदि उपस्थित थे।