किसानों को लाह की खेती का प्रशिक्षण
गालूडीह| दारीसाईस्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में कार्मेल विद्यालय चक्रधरपुर द्वारा लाह की खेती का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को शुभारंभ किया गया। शिविर में चक्रधरपुर के 10 किसानाें ने भाग लिया। उन्हें लाह की खेती करने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण डा. आरती वीणा एक्का ने दी। मौके पर उन्होंने बताया कि किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। ताकि किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकें।