मलेरिया से अब तक 8 की हुई मौत
मुसाबनी| धालभूमगढ़प्रखण्ड के भालकी गांव के कई टोलाें में मलेरिया का प्रकोप बढ़ गया है। अबतक मलेरिया के प्रकोप से आधा दर्जन बच्चों वृद्ध की मौत हो चुकी है कई अन्य बच्चे अब भी मलेरिया से पीड़ित हैं। मलेरिया से अबतक मरने वालों में चैतान टोला के रामजीत मुर्मू, उषा टुडू, भल्लुडीह के विशाल टुडू, रांगामटिया के तालामय मुर्मू, ईचाडीह के जमुना मार्डी, कोंदा मुर्मू (सभी बच्चे),धोबा मुंडा (45) और खिरो सबर (55) शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक मलेरिया की रोकथाम के लिए किसी भी प्रकार की पहल नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही कारगर उपाय नहीं किया गया तो कई बच्चों की मौत होने की आशंका है।
कैंपकोर्ट में एक की जमानत मंजूर
घाटशिला | प्रधानन्यायाधीश अनंत विजय सिंह ने कोर्ट में गुरुवार को कैंप कोर्ट लगाई इसमें 15 मामले शामिल किए गए, जिसमें से 3 मामलों को देखा गया। इस दौरान घाटशिला निवासी राजदीप सिंह जमानत मंजूर हुई। वहीं गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के हरीयान गांव निवासी पिकलू सरदार और गालूडीह निवासी रेयाजू कि जमानत नामंजूर कर दी गई। घाटशिला निवासी राजदीप सिंह के खिलाफ मऊभंडार बी ब्लॉक निवासी आईसीसी कंपनी के सुरक्षा पर्यवेक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने 29 सितंबर 2014 को मामला दर्ज कराया था। राजदीप सिंह आईसीसी कंपनी में नोमनी के तौर पर काम करता था। कंपनी के मुख्य द्वार के समक्ष सुरक्षा पर्यवेक्षक ने उसे 8 किलो तांबे के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। वही पिकलू सरदार को वन विभाग कि ओर से भारतीय वन अधिनियम के तहत और गालूडीह निवासी रेयाजूल के खिलाफ अवैध विदेशी शराब रखने और बेचने का मामला दर्ज था