पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन परिसर से फिर चलेगा ऑटो

स्टेशन परिसर से फिर चलेगा ऑटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह | धर्मशालामें रविवार को थाना प्रभारी कुलदीप राम ने ऑटो चालकों और होटल संचालकों के साथ बैठक की। पिछले दिनों कुर्ला एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक के घायल होने की घटना के बाद रेल प्रशासन ने स्टेशन परिसर में ऑटो लगाने को प्रतिबंधित कर दिया था। गौरतलब है कि किसी ऑटो चालक ने युवक को अस्पताल नहीं पहुंचाया था। वहीं स्टेशन परिसर पर ऑटो नहीं लगाए जाने के कारण पर्यटकों और यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। पर्यटकों और आम जन की परेशानियों को देखते हुए थाना प्रभारी ने ऑटो चालकों संग बैठक की। बैठक में तय किया गया कि सर्वप्रथम ऑटो चालक अपना संगठन तैयार करेंगे। फिर रेट चार्ट तैयार कर अपने ऑटो में टांगेंगे। साथ ही ऑटो नंबर के अनुसार चलेगा। ऑटो वाले किसी भी दुकान के सामने अपना ऑटो नहीं खड़ा करेंगे। इन सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही थाना प्रभारी रेलवे प्रशासन से रेलवे परिसर में ऑटो लगाने की अनुशंषा करेंगे। इससे पर्यटकों और यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर सुभाष अग्रवाल, अर्जुन देवगन, विद्युत बनर्जी, मो नसीब, श्यामपदो दत्त, दीपक सेन, पिंटू दत्त, समीर दास, राजेश भकत, रंजीत गोप, अजय कर, शिपू शर्मा आदि उपस्थित थे।