50 युवकों ने थामा आजसू का दामन
घाटशिला| गालूडीहपंचायत के सुंदरपुर गांव में रविवार को आजसू पार्टी की बैठक जिला पार्षद राजू कर्मकार की अध्यक्षता में हुई इसमें ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया बैठक के दौरान पचास युवकों ने राजू कर्मकार के नेतृत्व में आजसू का दामन थामा। जिनका आजसू के घाटशिला विधानसभा प्रभारी कान्हू सामंत ने माला पहना कर पार्टी में स्वागत किया ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद कान्हू सामंत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निदान के लिए उच्चाधिकारी से वार्ता की जाएगी। साथ ही बिजली,पेय जल और सड़क की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया जानकारी हो कि 16 केविए के ट्रांसफार्मर से 60 घरों को बिजली दी जाती है। जिस कारण लोगों को बिजली की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पा रही है। लोगों ने 100 कविए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग राजू कर्मकार से की।