गरीबों के बीच वस्त्र का हुआ वितरण
गालूडीह | गालूडीहस्थित आश्रय आश्रम में रविवार को कोलकाता के कन्हाई हनुमान बख्स राधेश्याम चेरिटेवल ट्रस्ट और गदाधर जयी चेरिटेवल ट्रस्ट के सौजन्य से 610 असहाय लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। वस्त्र का वितरण ट्रस्ट के संचालक चंद्रप्रकाश कन्हाई के हाथों किया गया। मौके पर जोड़िसा, उल्दा, महुलिया, बाघुड़िया, हेन्दलजुड़ी, बड़ाखुर्शी के असहाय वृद्ध महिला पुरुष उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा पिछले 18 वर्षों से दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर गरीब असहाय के बीच वस्त्र का वितरण होते रहा है। मौके पर चंदन दत्ता, सत्यम कन्हाई, शिवम कन्हाई, निमाई चंद्र साहा, समर चक्रवर्ती, कन्हाई समर दास, गोविंद, सृष्टिधर, प्रभावती महतो, खुदीराम महतो, दिवकर महतो, सोनामुनी सोरेन, निमाई सरकार आदि उपस्थित थे।