रिपोर्ट नहीं सौंपनेे पर काटा गया वेतन
घाटशिला| अनुमंडलकार्यालय में एसडीओ गिरिजा शंकर प्रसाद ने अनुमंडल के अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर जंगल झाड़ की रिपोर्ट ली। बैठक में बिना रिपोर्ट के पहुंचे घाटशिला अंचल के सीआई बीएन सिंहदेव और कर्मचारी राजाराम मुंडा को एसडीओ ने अपने कक्ष से फटकार लगाते निकाल दिया। वहीं सीओ सत्यवीर रजक को एसडीओ ने बताया कि बैठक में कागजात लेकर नहीं पहुंचने और कार्य में लापरवाही के अारोप में बीएन राजाराम का आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि घाटशिला अंचल के कर्मचारी अपने मनमुताबिक कार्य कर रहे हैं। कर्मी अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं। बैठक में गालूडीह से बहरागोड़ा सहित विभिन्न जगहों के जंगल-झाड़ क्षेत्र की रिपोर्ट ली गई। मौके पर घाटशिला सीओ सत्यवीर रजक, जयवंती देवगम, गणेश महतो, महेश्वर महतो, अशोक कुमार, हरीश मुंडा, सीआई बीएन सिंहदेव, राजाराम मुंडा, विजय बोदरा आदि मौजूद थे।
अंचलाधिकारियों साथ बैठक करते एसडीओ।