ग्राणीणों ने सौंपा समस्या का पुलिंदा
घाटशिला | झारखंडमुक्ति मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को उप प्रमुख जगदीश भकत की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के कनीय अभियंता चंद्रशेखर को आवेदन सौपा है। आवेदन में लिखा गया है कि बिजली विभाग में कार्य कर रहे बिजली मिस्त्री सुकुमार मंडल कार्य के दौरान पोल से गिर कर जख्मी हो गया था, जो अभी बेड पर पड़ा है। उसे देखने वाला कोई भी नही है। उसके आश्रित को काम दिया जाए, ताकी उसके परिजन अपना गुजर बसर कर सकें। साथ ही दामपाड़ा और गालूडीह में बिजली बिल कलेक्शन के लिए अस्थाई रूप से एक सेंटर बनाया जाए ताकि ग्रामीण अपने बिजली बिल का समय से भुगतान कर सकें इस संबंध में उप प्रमुख जगदीश भकत ने बताया कि अगर 15 दिनों के भीतर इन सारी समस्याओं पर विभाग की ओर से कोई पहल नहीं की जाती है तो बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा मौके पर दासमात सोरेन,नरसिंह टुडू, निर्मल महतो, निलकांत महतो, सीताराम नमाता, सतीश सीट, सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित थे
बिजली विभाग के कनीय अभियांता को आवेदन सौंपनेे जाते झामुमो के सदस्य।