यज्ञ में शनिदेव की हुई पूजा
जादूगोड़ा| पोटकाप्रखंड के दुड़कू गांव में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित 9 दिवसीय नवग्रह महामृत्युंजय यज्ञ में शनिवार को पंडितों द्वारा शनिदेव की पूजा-अर्चना कराई गई। इससे पहले नवग्रह यज्ञ, चंडी पाठ और शाम को आरती एवं भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित भोलानाथ आचार्य ने कहा कि शनि ग्रह की पूजा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं की रोकना है। वहीं सोमवार को यज्ञ के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में जादूगोड़ा, गालूडीह, पोटका, मुसाबनी, कालिकापुर, आसनबनी आदि क्षेत्रों के श्रद्धालु उपस्थित थे। यज्ञ कराने में गोपालपुर के सुभाष चन्द्र कौर, दुड़कू के भोलानाथ आचार्य, बाकुड़ा के चंदन आचार्य, विमल भट्टाचार्य, खोगेन आचार्य आदि शामिल थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में रवींद्रनाथ भकत, शिवचरण गोप, सुदर्शन गोप, सतीश टुडू, बाबू लाल टुडू, अनिल पात्र, शंकर पात्र, कन्हाई गोप समेत ग्रामवासी शामिल हैं।