हर्ष इलेवन को हरा कर कुमकुम बना विजेता
टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में हर्ष इलेवन गालूडीह को हराते हुए कुमकुम इलेवन ने विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। जानकारी हो कि गालूडीह आंचलिक फुटबॉल मैदान मेंं आंचलिक कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को फ्लड लाइट में टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता में कुल 54 टीमें भाग ली थीं। प्रतियोगिता का फाइनल मैच हर्ष इलेवन गालूडीह और कुमकुम इलेवन टुमांगडुंगरी के बीच खेला गया।
इन्होंने किया उदघाटन
फाइनलमैच का उदघाटन घाटशिला के सीओ सत्यवीर रजक, कान्हू सामंत, राजू कर्मकार, विनय मंगलम, निरंजन मंडल, सुभाष अग्रवाल ने सामूहिक रूप से गुब्बारा उड़ाकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के दौरान चीयरलीडर्स को भी लाया गया था। जिसने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कान्हू सामंत अन्य
बैलून उडाकर खेल का शुभारंभ करते अतिथि।