पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गालूडीह: मारपीट मामले में हुआ समझौता

गालूडीह: मारपीट मामले में हुआ समझौता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| मारपीटके मामले में धोड़ांगा गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान भादो सोरेन तथा मुखिया मंगल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग उपस्थित थे। जानकारी हाे कि सोमवार को रघुनाथ सोरेन ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए 12 लोगों के खिलाफ गालूडीह थाना में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार भी की थी। बैठक में ग्राम प्रधान भादो सोरेन तथा मुखिया मंगल सिंह द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। वहीं गिरफ्तार किए व्यक्ति को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी कुलदीप राम ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे अगर इस तरह की घटना होती है तो दाेनों पक्षों पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...