निर्माण कार्य का बीडीओ ने किया निरीक्षण
गालूडीह| घाटशिलाप्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जेईएफ संजीव बेरा, बीपीओ आराधना पति, रोजगार सेवक रामचरण महतो ने मनरेगा योजना के तहत 12 लाख की लागत से वर्ष 2014-15 हलुदबनी में बनने वाले तालाब का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित पंजी की जांच की गई। पंजी में मजदूरों की हाजिरी नहीं बनी थी। कुल 35 मजदूर काम कर रहे थे। बीडीओ ने कहा कि मनरेगा में पैसे की कमी नहीं है। सरकार चाहती है कि मजदूर पलायन करें। मौके पर मजदूरों ने कहा कि अगर सप्ताह में मजदूरी का भुगतान होता हो काफी अच्छा होता। बैंक खाता में 15 दिनों की मजदूरी भेजी जाती है। जो हमें समय पर नहीं मिलती। जिसके कारण हम मजदूरों को काफी परेशानी होती है।