पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय पर केंद्र आने की दी गई नसीहत

समय पर केंद्र आने की दी गई नसीहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| हेंदलजुड़ीपंचायत के उपमुखिया साधन दास तथा ग्रामीणों ने शुक्रवार को हेंदलजुड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की जांच करने पहुंचे। केंद्र पर कुल 11 बच्चे उपस्थित थे। सहायिका शोभा हांसदा गायब थीं। सेविका पुतूल माझी उपस्थित थीं। करीब 10 बजे सहायिका शोभा हांसदा पहुंची। उपमुखिया साधन दास ने उन्हें समय पर केंद्र में आने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने काम छोड़ देने की भी बात कही। उन्होंने देखा कि बच्चों का मध्याह्न भोजन खुले आसमान के नीचे बनाया जा रहा था। इस पर उन्होंने कहा कि बीडीओ से एक किचन शेड तथा पानी के लिए चापाकल लगाने की मांग करेंगे। उसके बाद वे लोग हेंदलजुड़ी उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर सुशांत, अनीता माझी आदि उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...