- Hindi News
- गाड़ी धोते गिरा बिजली का तार, युवक की मौत
गाड़ी धोते गिरा बिजली का तार, युवक की मौत
गालूडीह |गालूडीह थानाक्षेत्र के हाटचाली में सूरज गुप्ता के घर के समीप 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिरने से एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूरज गुप्ता और उनका ड्राइवर पूजा को लेकर गाड़ी धो रहे थे। इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का तार गिरा और गाड़ी चालक गालूडीह नदी पार निवासी चामटू (35) इसकी चपेट में गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हाे गई। गंभीर रूप से घायल सूरज गुप्ता को टीएमएच रेफर कर दिया गया है।
मामले की जांच के लिए गालूडीह थाना प्रभारी कुलदीप राम मौका वारदात पर दल बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आस पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।