मांगों को लेकर आजसू ने दिया धरना
गालूडीहउप-स्वास्थ्य केंद्र में हो रही परेशानियों को देखते हुए मंगलवार को आजसू पार्टी के बैनर तले जिला पार्षद राजू कर्मकार ने स्वास्थ्य केंद्र में अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद चिकित्सा प्रभारी से वार्ता की। इस दौरान जिला पार्षद ने कहा की इस स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं है यहां सफाई की कमी है। प्रसव की सुविधा नहीं है। बिजली की व्यवस्था,दवा का स्टॉक, उपकरण की कमी, मरीजों के लिए पीने का पानी सहित कई समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से पांच पंचायत के लोग जुड़े हैं धरना के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि स्वास्थ्य केंद्र की कमियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए नहीं तो आजसू पार्टी आंदोलन करने को तैयार है इसके लिए बीडीओ और डीसी को भी आवेदन सौंपा जाएगा मौके पर सुभाष अग्रवाल,रंजीत गोप, प्रभाष पातर, संतोष महतो, चंदन गोप, शिव गोप, सुदामा गोप, दुला हांसदा, बाबूलाल मार्डी, किरपाल रजवाड़, मृत्युंजय कालिन्दी, शंकर सिंह, गुरुपदो सिंह, निकु क्षेतरी, संजीव सिंह तोमर,आदि कई ग्रामीण उपस्थित थे।
एक दिवसीय धरना पर बैठे आजसू कार्यकर्ता अन्य