पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव को नशामुक्त करने का लिया संकल्प

गांव को नशामुक्त करने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवको नशामुक्त बनाने को लेकर इस बार डुंगरीडीह के ग्रमाीणों ने पोस्टरबाजी अभियान चलाया है। ग्रामीणों ने पोस्टर को गांव के विभिन्न स्थानों पर लगाकर शराब पीने वालों को चेतावनी दी है। अगर कोई व्यक्ति शराब पीते हुए पकड़ा गया तो उसे 5001 रूपए जुर्माना देना पड़ेगा। इस अभियान के समर्थन आैर सहयोग के रूप में ग्रामीणों के अलावे सागेन महिला मंडल, वदिु चांदना महिला समिति आदि शामिल थी। इधर गांव के द्वारा चलाया जा रहे अभियान में टुआडुंगरी के ग्रामीणों ने भी अपना समर्थन दिया है और इस गांव की देखा देखी करते हुए अपने गांव में भी अभियान छेड़ दिया है।

गांवमें अभियान रंग लाने लगा है

डुंगरीडीहके ग्रामीणों द्वारा छेड़ा गया अभियान रंग लाने लगा है। जादूगोड़ा के छोटे से गांव से चला अभियान घाटशिला अनुमंडल में छाने लगा है। घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह, डुमरी या आदि गांव में ग्रामीणों ने ग्राम सभा करके शराब पीने वाले, बेचने वाले और बनाने वालों के खिलाफ जंग छेड़ दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि शराब पीने वाले शराब पीते हुए पकड़े गये तो उनका गांव से बहिष्कार तो किया ही जाएगा साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

शराब परिवार को उजाड़ती है

ग्रामीणोंकी माने तो शराब बेचना, बनाना, और पीने वाले पूरे समाज को बर्बाद करने का काम करते हैं। शराब पीने वाले जहां घर को बर्बाद करते हैं तो वहीं शराब बनाने वाले समाज को बर्बाद करने का कार्य करते हैं। शराब पीने वाला आदमी समाज से कट जाता है और उसकी तरक्की रूक जाती है। इसकी रोकथाम के लिए ग्रामीणों को आगे आना होगा।

येथे शामिल

ग्रामप्रधान श्याम चरण सोरेन, बलराम टुडू, पामो बास्के, लिलामुनी सोरेन, लक्ष्मी किस्कू, आलोबनी मुर्मू, लक्ष्मी टुडू, चितो बास्के, बाटू बास्के, सनातन मुर्मू, सतनाम सिंह, गिरो माझी, प्रभात माझी, गणेश हेम्ब्रम आदि।

पोस्टर लकेर शराब बंदी का समर्थन करते स्कूल के बच्चे।